GautambudhnagarGreater noida news

रन टू सेव लाइव्स” इवेंट में उमड़ा जनसैलाब, 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया कैंसर जागरूकता का संदेश

रन टू सेव लाइव्स” इवेंट में उमड़ा जनसैलाब, 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया कैंसर जागरूकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा | असितत्व फाउंडेशन ने जीआईएमएस और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के सहयोग से तथा होंडा के प्रायोजन में “रन टू सेव लाइव्स” इवेंट का सफल आयोजन किया। कैंसर जागरूकता और प्रभावित लोगों के समर्थन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने 1500 से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित किया।मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाज को ऐसे अभियानों में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान कियाकार्यक्रम में जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी, प्रोफेसर सी.के. सिंह, पैरालंपिक एथलीट वरुण सिंह भाटी, मिस सुवर्णा, सीआरपीएफ से प्रभात गौतम, और होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट एवं ऑपरेटिंग हेड पियुष मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।असितत्व फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सीमा सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयास ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपनी टीम और सहयोगी संस्थानों का विशेष आभार व्यक्त किया।इस आयोजन में प्रतिभागियों ने दौड़, वॉक और रैली के माध्यम से एकजुटता, आशा और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कई कैंसर योद्धाओं का सम्मान किया गया, जिनकी साहस और संघर्ष की भावना ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।डॉ. सीमा सिंह ने कहा, “हम अपने इवेंट की शानदार प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। प्रतिभागियों, प्रायोजकों और भागीदारों द्वारा दिखाई गई ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को बड़ी सफलता बनाया है। हम एक कैंसर-मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”कार्यक्रम का संचालन होंडा द्वारा किया गया। अंत में असितत्व फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को यादगार बनाया।

Related Articles

Back to top button