दीपावली मिलन समारोह में ग्रेटर नोएडा ने दिया एकता और सामाजिक सहयोग का संदेश
दीपावली मिलन समारोह में ग्रेटर नोएडा ने दिया एकता और सामाजिक सहयोग का संदेश
ग्रेटर नोएडा ।दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह त्योहार आपसी भाईचारे के ताने बाने को मज़बूती प्रदान करने का काम करता है। यह त्यौहार पूरे समाज में एकता का प्रतीक है। ग्रेटर नोएडा में दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि रहे गौतमबुद्धनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषिपाल सिंह विधायक विधान परिषद एवं एडीम बच्चू सिंह सम्मिलित हुए।उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।इस मौके पर अध्यक्ष रनबीर सिंह ने बताया दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह त्योहार आपसी भाईचारे के ताने बाने को मज़बूती प्रदान करने का काम करता है। यह त्यौहार पूरे समाज के लिये एकता का प्रतीक है। इस मौके पर अनीता चौधरी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि “महिलाएँ हमारे समाज की रीढ़ होती हैं” और आज यह देखकर गर्व होता है कि हमारे समाज की महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं — चाहे वह शिक्षा हो, संस्कृति हो या सेवा कार्य। दीपावली का यह अवसर हमें याद दिलाता है कि जब महिलाएँ और पुरुष एक साथ खड़े होते हैं, तब समाज में विकास और सौहार्द अपने आप बढ़ता है। मैं सभी बहनों से आग्रह करती हूँ कि वे समाजिक गतिविधियों में और अधिक भाग लें, क्योंकि बदलाव की शुरुआत घर से ही होती है।” कार्यक्रम की साँस्कृतिक श्रृंखला में हरियाणा की बहुत ही प्रसिद्ध गायिका रूमी रमन ने मातृशक्ति और देश भक्ति के गीतों से पूरे वातावरण को भावुक बना दिया इसके अतिरिक्त रागिनी गायक नरदेव बेनीवाल ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जयपाल पूनिया, वीरेन्द्र पूनिया, राजीव अत्री, अनिल चौधरी, जुगेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोदप्रधान, शिवचरन सिंह एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।