गौतमबुद्धनगर प्रशासन और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता,संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आंदोलन की योजना पर स्पष्ट बयान
गौतमबुद्धनगर प्रशासन और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता,संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आंदोलन की योजना पर स्पष्ट बयान
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। चौधरी राकेश टिकैत द्वारा 23 दिसंबर को सिसौली से कोई बड़ा ऐलान करने की घोषणा के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चली। इस बैठक में एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे और ओएसडी यमुना प्राधिकरण शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जानकारी दी कि आंदोलन में शामिल जेल में बंद किसानों की रिहाई की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और एक से दो दिन में सभी किसान जेल से बाहर आ जाएंगे।
इसके अलावा, आंदोलन के दौरान ज़ब्त की गई किसानों की गाड़ियों और ट्रैक्टरों को तुरंत प्रभाव से छोड़ने का आदेश भी दिया गया।कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष वर्मा ने भरोसा दिलाया कि संयुक्त किसान मोर्चा की प्रमुख मांगों, जैसे 10 प्रतिशत प्लॉट और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की दिशा में शासन स्तर पर जल्द ही बातचीत शुरू कराई जाएगी। बातचीत के जरिए इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
_______________
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया आंदोलन की योजना पर स्पष्ट बयान
बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया से कहा कि आदरणीय राकेश टिकैत द्वारा 23 दिसंबर से पहले किसी भी धरना या प्रदर्शन की कोई घोषणा नहीं की गई है और ना ही ऐसी कोई योजना है। यदि कोई व्यक्ति या संगठन आंदोलन करता है, तो वह उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। संयुक्त किसान मोर्चा इस प्रकार के आंदोलनों के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।