IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, उद्यमियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, उद्यमियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
उद्यमियों के हितों के लिए सदैव सक्रिय रहने वाले IBA अध्यक्ष को लोगों ने दीं शुभकामनाएं, आवास पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

शफी मोहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को उनके आवास पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिनभर उद्यमियों, संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, पत्रकारों और शुभचिंतकों का पहुंचना जारी रहा। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमित उपाध्याय के सामाजिक सरोकारों, मिलनसार स्वभाव और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने और उद्यमियों के हितों की पैरवी करने में अमित उपाध्याय की सक्रिय भूमिका रही है। उनके नेतृत्व और सहयोगात्मक दृष्टिकोण से संगठन को मजबूती मिलती है।
जन्मदिन के अवसर पर IBA परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने अध्यक्ष के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता को और मजबूत बनाने तथा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस मौके पर सुनील दत्त शर्मा, नरेश कुमार चौहान, राकेश अग्रवाल, अरविंद भाटी, बिंद्रेश कुमार रावल, धीरज शर्मा, दक्ष शर्मा, अतुल पंडित, अभिषेक शर्मा, सुभाष चौहान, सौरभ कुमार और मुकेश शर्मा सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्मदिन का अवसर आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना रहा। शुभकामनाएं देने वालों की मौजूदगी से अमित उपाध्याय का आवास दिनभर उत्सव के माहौल में सराबोर रहा।




