GautambudhnagarGreater noida news

एक्यूरेट ग्रुप में भव्य गरबा नाइट का आयोजन, एकता सिंह और डीजे धीर की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों विद्यार्थी

एक्यूरेट ग्रुप में भव्य गरबा नाइट का आयोजन, एकता सिंह और डीजे धीर की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों विद्यार्थी

ग्रेटर नोएडा, 19 अक्टूबर। एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर भव्य गरबा नाइट एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध डांडिया गायिका एकता सिंह और डीजे धीर की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों कलाकारों की धुनों पर संस्थान के हजारों छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया कर उत्सव का जमकर आनंद लिया।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। डांडिया की खनक, संगीत की मधुर धुनों और युवाओं के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। एकता सिंह के गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर गरबा किया, वहीं डीजे धीर की प्रस्तुतियों ने युवाओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी समन्वय, सांस्कृतिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने एक साथ उत्सव मनाकर ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया। पढ़ाई और प्लेसमेंट की तैयारियों में व्यस्त विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन मनोरंजन और आपसी मेलजोल का विशेष अवसर बना।इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी को नवरात्रि की नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साह, लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा, मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा, पॉलिटेक्निक के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार शर्मा, हेड एचआर हरिओम शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एल. राजपूत और आर.के. तिवारी सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की यह गरबा नाइट भारतीय संस्कृति, परंपरा और युवा ऊर्जा का शानदार संगम साबित हुई। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Related Articles

Back to top button