दनकौर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,पूरे नगर में देखने को मिला देशभक्ति का माहौल
दनकौर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,पूरे नगर में देखने को मिला देशभक्ति का माहौल

दनकौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दनकौर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता सत्येंद्र नागर ने किया श्री द्रोणाचार्य मंदिर से यात्रा शुरू हुई और नगर भ्रमण के बाद यात्रा वहीं आकर संपन्न हुई।इस दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया।इस अवसर पर सोनू वर्मा, जगदीश चंद्र अग्रवाल, राकेश गोयल, संजय शर्मा, हरिदत्त शर्मा, तेजवीर नागर, महेश गौतम, महेश चंद्र, प्रमोद सिंघल, मोहित दक्ष, अखिलेश नागर, सुमित शर्मा और हरीश ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर सत्येन्द्र नागर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का झंडा नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने कहा कि हमें देश की प्रगति में अपना योगदान देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दनकौर के लोगों का उत्साह और देशभक्ति निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।




