GautambudhnagarGreater noida news

तीन दिन में चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे विजय कुमार शर्मा, बार की कार्यकारिणी को दिया अल्टीमेटम

तीन दिन में चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो आमरण अनशन पर बैठेंगे विजय कुमार शर्मा, बार की कार्यकारिणी को दिया अल्टीमेटम

ग्रेटर नोएडा। सब रजिस्ट्रार बार, ग्रेटर नोएडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा (देवटा) ने वर्तमान कार्यकारिणी से तीन दिन के भीतर चुनाव की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो वह नवरात्र के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने आमरण अनशन और सत्याग्रह पर बैठेंगे।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि बार की वर्तमान कार्यकारिणी से बार-बार आग्रह करने के बावजूद चुनाव की घोषणा नहीं की जा रही है। उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव कराना और सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी पद को हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, पारदर्शिता और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए है।उन्होंने दस्तावेज लेखकों के लाइसेंस नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया। विजय कुमार शर्मा ने कहा कि दस्तावेज लेखकों के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लाइसेंस अब तक वापस नहीं आए हैं। उन्होंने कार्यकारिणी से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने और यह बताने की मांग की कि लाइसेंस कब तक जारी होंगे।

पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बार को मजबूत बनाने के लिए नई पीढ़ी की सोच, नई तकनीक और युवा ऊर्जा को आगे लाना जरूरी है। उन्होंने सभी साथियों से बार की गरिमा बनाए रखने और मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की।

विजय कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिन में चुनाव की घोषणा नहीं होती है तो वह अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन और सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे।

Related Articles

Back to top button