स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल गिरधरपुर में 25 मई को
स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल गिरधरपुर में 25 मई को

ग्रेटर नोएडा । रणजीत पहलवान ने बताया कि स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल जिला गौतमबुद्धनगर के गाँव गिरधरपुर दिनांक 25 मई दिन सोमवार को आयोजित होगा जिसमें देश और विदेश के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं जिसमें ईरान जॉर्जिया यूएस रूस आदि देशों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं और इस दंगल में ढाई ढाई लाख रुपये की चार कुश्ती,एक एक लाख रुपये की चार कुश्ती 51 हज़ार की चार कुश्ती और बहुत इनाम बाँटे जाएँगे।दंगल दोपहर तीन बजे चालू होगा दंगल में हिन्दकेसरी भारतकेसरी पहलवान आ रहे है जैसे दिनेश गोलिया जोंटी गुर्जर कलवा गुर्जर जलाल ईरान हामिद ईरान टेदो जॉर्जिया अजय पहलवान और भी अच्छे अच्छे पहलवान दंगल में आ रहे है दंगल में महिला पहलवान भी भाग ले रही हैं दंगल आयोजक कर्ता रणजीत पहलवान रविन्द्र पहलवान योगी भाटी जितेंद्र भाटी वनीश प्रधान परीक्षित नागर राजेंद्र पहलवान अमित भाटी ब्रजेश भाटी पवन भाटी तथा समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी हैं




