GautambudhnagarGreater noida news

आदित्य रॉयल स्ट्राइकर्स बनी जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता

आदित्य रॉयल स्ट्राइकर्स बनी जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता

बिलासपुर। जुनेदपुर गांव की ओर से आयोजित जुनेदपुर प्रीमियर लीग दीपावली सद्भावना कप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को तालडा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आदित्य की रॉयल स्ट्राइकर्स टीम ने मनीष की फायर ब्लेजर्स को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम तथा उपविजेता टीम को नगद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सपा के विधानसभा प्रत्याशी तथा जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा रहे।

फाइनल में फायर ब्लेजर्स ने 177 रन बनाए। जवाब में रॉयल स्ट्राइकर्स ने 179 रन बनाकर जीत हासिल की। आदित्य नागर ने 33 गेंदों पर 83 रन और प्रिंस नागर ने 48 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आदित्य नागर तथा मैन ऑफ द सीरीज कृष नागर रहे।इस दौरान राजू नागर, कमल नागर, मनोज मास्टर, भवर सिंह,कुलदीप एडवोकेट, वीरेंद्र एडवोकेट, देवेंद्र प्रधान,पवन भाटी, मास्टर दिनेश नागर,संदीप नागर, मास्टर रामकुमार नागर,मोहित प्रधान, सुशील नागर, परवीन नागर, तिमराज नागर, सेंकी नागर , पिंकी नागर, रणपाल नागर, केशराम नागर, अरुण नागर,शिवकुमार पहलवान, शैली मास्टर, रोहित नागर, भगत सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button