GautambudhnagarGreater noida news

ईद-उल-मिलाद पर जीडी गोयंका स्कूल में गूंजा प्रेम और भाईचारे का संदेश  

ईद-उल-मिलाद पर जीडी गोयंका स्कूल में गूंजा प्रेम और भाईचारे का संदेश

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में ईद-उल-मिलाद के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कक्षा 8वीं ‘अ’ के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, सद्भाव, शांति और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने ईद-उल-मिलाद के महत्व पर ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में आपसी सम्मान, प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को प्रमुखता से दर्शाया गया।विद्यार्थियों की आत्मविश्वास से भरी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम के समापन पर कक्षा अध्यापिका पूर्णिमा सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके परिश्रम, उत्साह और योगदान के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ प्रेम, एकता, सद्भाव और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button