GautambudhnagarGreater noida news

डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जन्मोत्सव पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जन्मोत्सव पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर में भारतीय संविधान के शिल्पी व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जन्मोत्सव पर कस्बा बिलासपुर स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में डॉ अंबेडकर समाज सुधार समिति के तत्वाधान में मनाई गई इस मौके पर सर्व समाज के गणमान्य लोगों द्वारा डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों से निकाली गई इसमें युवा बुजुर्ग और महिलाओं की संख्या काफी थी इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए एसीपी और दनकौर कोतवाल के अलावा भारी पुलिस बल कस्बे में तैनात किया गया।

अंबेडकर पार्क में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय भैया, महेश कुमार सिंह एडवोकेट, देवेंद्र कुमार भास्कर एडवोकेट, मदनपाल सिंह एडवोकेट, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, विपिन चौहान,गगन रोनी, पूर्व सभासद सुबोध कुमार सिंह, भागमल,हरेंद्र शर्मा, चंचल जैन, अनुपम तायल, भूपेंद्र शर्मा, राहुल भाटी, राजा भैया इत्यादि लोग मौके पर मौजूद रहे।

बिलासपुर नगर पंचायत कार्यालय में भी नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय भैया के सानिध्य में डॉक्टर अंबेडकर जयंती मनाई गई इस मौके पर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्या अर्पण किया गया तथा डॉक्टर अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो एवं संगठित रहो पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके बताए आदर्शों को अपने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button