महाराणा प्रताप के संघर्ष में सर्वसमाज की भागीदारी ही भारत की असली ताकत। धीरेन्द्र सिंह
महाराणा प्रताप के संघर्ष में सर्वसमाज की भागीदारी ही भारत की असली ताकत। धीरेन्द्र सिंह
राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सभी समाज एकजुट हुए थे। धीरेन्द्र सिंह
महाराणा प्रताप सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान के सबसे बड़े प्रतीक। विधायक

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 09 मई 2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जेवर स्थित शगुन वाटिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘महाराणा प्रताप केवल किसी एक समाज या वर्ग के नायक नहीं थे, बल्कि वे सम्पूर्ण भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके संघर्ष में सभी जातियों और समाज के लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प निभाया। यही भारत की असली ताकत है।”
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ‘हल्दीघाटी का संघर्ष केवल युद्ध नहीं था, बल्कि वह राष्ट्र गौरव और आत्मसम्मान की रक्षा का संकल्प था। भील समाज, राजपूत, गुर्जर, मीणा, जैन समाज सहित अनेक समुदायों ने मिलकर महाराणा प्रताप का साथ दिया और इतिहास रचा। राणा पूंजा, हकीम खान सूर और भामाशाह जैसे महान व्यक्तित्व आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हैं।”
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ‘रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और युवाओं का यह उत्साह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।”
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे में कहा कि “आज आवश्यकता है कि हम महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ, समाज में भाईचारा मजबूत करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। ज़ेवर क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह विकास तभी सार्थक होगा, जब समाज के सभी वर्ग साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।”
अंत में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को शत-शत नमन करते हुए कहा कि “उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”




