ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, बरसात में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,टॉपर्स को किया गया सम्मानित
ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, बरसात में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,टॉपर्स को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल, बरसात, ग्रेटर नॉएडा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 व 12 में उत्तीर्ण हुए छात्रों को पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन योगेश भाटी, मैनेजर अरुण भाटी व प्रधानाचार्या राधा शर्मा ने सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । पुरस्कार समारोह में सतीश कुमार राजस्व अधिकारी, मोहम्मद इदरीश चौकी प्रभारी ईकोटेक 1, अमित शर्मा प्रबंधक STEM व प्रवीन भारतीय ( संस्थापक करप्शन फ्री इंडिया ) भी मौजूद रहे। सभी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस परीक्षा परिणाम के लिए चेयरमैन योगेश भाटी ने सभी शिक्षकों व अभिभावकों का धन्यवाद किया ।




