GautambudhnagarGreater noida news

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा।नॉलिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में आईक्यूएसी, एससी-एसटी एवं सोशल क्लब के तत्वावधान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती (135वीं जयंती) के अवसर पर सफलतापूर्वक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में ” शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो ” की प्रेरणादायक थीम की झलक मिली, जिसने छात्रों को समानता, न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों और दृष्टिकोण का पालन करने तथा एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। यह कार्यक्रम एक बेहतर भविष्य को आकार देने में शिक्षा, सशक्तिकरण और एकता के महत्व की एक सार्थक याद दिलाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल केवल तारीख नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति की एक उज्जवल शुरुआत का प्रतीक है ! यह दिन महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की, जयंती का पावन अवसर है ! एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी!

Related Articles

Back to top button