अम्बेडकर जयंती पर सलारपुर में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन संपन्न
अम्बेडकर जयंती पर सलारपुर में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन संपन्न

ग्रेटर नोएडा।14 अप्रैल 2026 को नोएडा के सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी भाकियू एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा अपनी माता श्रीमती संतरा देवी एवं पिताजी चौधरी हरसरण सिंह भाटी की पावन स्मृति में एक निशुल्क आई एवं स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा पूर्व मंत्री चौधरी हरिश्चंद्र भाटी रहे। उनके साथ सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जय प्रकाश विकल, डिब्लू मुंडल, सुनील भाटी, संजय नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फीता काटकर एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक टीम द्वारा सभी अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा, शॉल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस चिकित्सा कैंप में डॉ. उमा कुमारी, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. दानिश अहमद एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों का ब्लड शुगर, बीपी एवं आंखों की जांच की गई, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता एवं समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया तथा दलित, महिला और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है और महासभा इसी मार्ग पर चलकर समाज सेवा का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में सत्यप्रकाश विकल,जगवीर दौला, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, सुभाष भाटी, जोगिंदर भड़ाना, चरण सिंह भाटी, सिंहराज गुर्जर, मनोज त्यागी, गजराज अवाना, राजेश सिंह, गजेंद्र रेक्सवाल, सोमेश भारद्वाज, योगेश भाटी, अरुण भाटी, अनिल भड़ाना, चंद्रशेखर गिरी, संजय फौजी, ताराचंद भाटी, विपिन प्रधान, अजय गुर्जर, मनोज भाटी, मनित नागर, राजेश सिंह, सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




