किसान अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर करेंगे शांतिपूर्ण धरना पवन खटाना
किसान अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर करेंगे शांतिपूर्ण धरना पवन खटाना

ग्रेटर नोएडा।भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग ग्रेटर नोएडा के कैंप कार्यालय अंसल हाउसिंग पर हुई जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र नागर एवं संचालन सुनील प्रधान ने किया कैंप कार्यालय अंसल हाउसिंग बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी किसान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पण कर उनकी जयंती मनाई गई राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया बाबा साहब संविधान के रचयिता हैं आज हम जो अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ाई कर रहे हैं वह सब उनकी देन है उन्हीं से सब सीखा है ऐसे महापुरुष को शत-शत नमन और आगे 16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत की तैयारी के के लिए रणनीति बनाई एवं युवा साथियों को वॉलंटर एवं कैसे-कैसे हम लोगों को ट्रैक्टरों से किस-किस रूट से हमें सभी को एकत्रित होकर अनुशासन में नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत को सफल बनाने के लिए पहुंचना है और अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे इस मौके पर राजीव मलिक अमित अजीत अधाना मटरू नागर लाल यादव योगेश भाटी ललित चौहान बेली भाटी राजमल रॉबिन नागर पवन नागर संदीप एडवोकेट नागेश आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे




