राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती।

ग्रेटर नोएडा। 14 अप्रैल 2026, मंगलवार। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।लकार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहां की डॉ. अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के बीच मिठाई एवं फल वितरित किए गए, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर अजीत सिंह दौला एड इंद्रवीर भाटी मनवीर भाटी निशांत भाटी श्रीमती अनीता चौधरी श्रीमती हेमा पाठक श्रीमती रिजवान मेवाती रूपल चौधरी मनोज चौधरी प्रकाश प्रधान अमित तोमर सुशील चौधरी हितेंद्र प्रधान लाल जाटव मोहन वीर जाटव कोली जाटव विनीत भाटी देवेंद्र ठाकुर जसवीर ठाकुर नीरज शर्मा कुलदीप सिंह मोनू चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे




