GautambudhnagarGreater noida news

स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल सपाइयों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल सपाइयों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

दादरी/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की गौतमबुद्ध नगर इकाई ने स्वाधीनता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आजादी के जश्न के तहत फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड चिटेहरा बाईपास से दादरी तहसील स्थित शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा पदयात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए और शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वर्षों तक ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। क्रांतिवीरों ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाईचारे को बढ़ावा देते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, दीपक देवटा, अकबर खान, सुरेंद्र नागर, जुगती सिंह, पीताम्बर शर्मा, कृष्णा चौहान, मिंटी खारी, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, देवेंद्र टाइगर, शशि यादव, जगबीर नंबरदार, लाल सिंह गौतम, अनीस अहमद, विक्रम टाइगर, मेंहदी हसन, सुदेश भाटी, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, रविंद्र यादव, कुलदीप भाटी, उपदेश नागर, सुभाष भाटी, विकास भनौता, विपिन सैन, रोहित मत्ते गुर्जर, यूनुस प्रधान, जाकिर जेडी, अनिल नागर, हैप्पी पंडित, अजय चौधरी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, शौकत चेची, नेहा पवार, हसरुद्दीन चौधरी, अमन भाटी, राहुल चौधरी, संजीव नागर, हरीश खारी, भुरू चंदीला, सुबोध भाटी, रोहन गौतम, सतीश गौतम, आकाश राणा, अंजलि श्रीवास्तव, नफीस खान, प्रदीप रावत, अनीता चौहान, साबिर सैफी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button