GautambudhnagarGreater Noida

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में गौतमबुद्धनगर सीट समाजवादी पार्टी को मिली, हुई घोषणा

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में गौतमबुद्धनगर सीट समाजवादी पार्टी को मिली, हुई घोषणा

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति होने के बाद दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का एलान किया है और मीडिया को संबोधित किया।समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में नोएडा की सीट साइकिल को मिली । चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते में नोएडा (गौतमबुधनगर) लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। वहीं नोएडा की बगल वाली गाजियाबाद तथा ग्रेटर नोएडा के बगल वाली सीट बुलंदशहर लोकसभा की सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। इस समझौते से यह साफ हो गया यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गठबंधन में तय हुआ है कि यूपी में 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, 63 सीटों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश की खजुराहों सीट दी है। कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया पर चुनाव लडेगी अगर गठबंधन की बात की जाए तो गौतम बुद्ध नगर की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आ गई है

Related Articles

Back to top button