GautambudhnagarGreater Noida

किसानों की महापंचायत को सपा ने दिया समर्थन।

किसानों की महापंचायत को सपा ने दिया समर्थन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों द्वारा बुधवार को बुलाई गई महापंचायत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में शामिल हुए और किसानों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि क्षेत्र के किसान अपने अधिकारों के लिए काफी लम्बे समय से लड़ाई लड़ रहे है।लेकिन ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की जायज मांगो को मानने के लिए तैयार नहीं है और न ही उनको उनके अधिकारों को देना चाहते है। प्राधिकरण के अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को गुमराह कर उनके हकों से उन्हें वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में अन्नदातों का शोषण किया जा रहा है तथा उन्हें उनके अधिकार नहीं मिल रहे है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी किसानों की समस्याओं को हल करने का प्रयास नहीं किया है, वह तो किसानों का दमन कर रही है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और वह किसानों की इस लड़ाई में भी उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, राहुल अवाना, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, मिंटी खारी, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनील बदौली, विनोद लोहिया दीपक नागर, विक्रम टाइगर, प्रवीण भाटी, विपिन सेन, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, मोहित यादव, विशेष मुखिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button