GautambudhnagarGreater noida news

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर में सोलर पैनल हुआ चालू, मरीजों को मिलेगी राहत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर में सोलर पैनल हुआ चालू, मरीजों को मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर में कई महीनों से सोलर पैनल खराब होने के कारण मरीजों एवं अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने सोलर पैनल को ठीक कराकर उसका शुभारंभ किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सोलर पैनल के पुनः चालू होने से बिजली संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी और स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. साईनजहा, नेहा राय, समाजसेवी राजू उपाध्याय, राकेश गोयल, जयप्रकाश, मोहित दक्ष, सोनू कुमार एवं राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button