खेड़ी भनौता के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज को मिली दो स्कूल बसें, बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आए समाजसेवी के पी कसाना और सविन्द्र भाटी
खेड़ी भनौता के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज को मिली दो स्कूल बसें, बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आए समाजसेवी के पी कसाना और सविन्द्र भाटी
समाजसेवी पंकज रौसा ने जिला टॉपर माही की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा। डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, खेड़ी भनौता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं की सुविधा के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना और सविंदर भाटी ने अपनी ओर से एक-एक स्कूल बस भेंट कर समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों ने विद्यालय की रंगाई-पुताई, मरम्मत एवं आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य का संपूर्ण खर्च वहन करने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंकज रौसा ने कहा कि शिक्षा के प्रति यह समर्पण, सेवा-भाव और समाजहित का संकल्प समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणा देने वाले हैं।इसी अवसर पर जगबीर दौला ने घोषणा की कि विद्यालय की रंगाई-पुताई, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों में यदि किसी प्रकार की आर्थिक आवश्यकता शेष रहती है तो पूरा मॉर्निंग वॉक ग्रुप के.पी. सिंह कसाना और सविंदर भाटी के साथ मिलकर आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। पंकज रौसा ने मॉर्निंग वॉक ग्रुप की इस सकारात्मक सोच और समाजहित के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया गया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व रामवीर सिंह सरपंच, महिपाल सिंह कसाना तथा अन्य समाजसेवियों ने अथक प्रयासों से इस विद्यालय की मजबूत नींव रखी थी। एक समय विद्यालय में करीब 1200 छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती थीं, जबकि वर्तमान में उनकी संख्या घटकर लगभग 200 से 300 रह गई है, जो चिंता का विषय है।इस अवसर पर पंकज रौसा ने जिला टॉपर छात्रा कुमारी माही की शिक्षा का दायित्व उठाने का संकल्प भी लिया गया। कहा गया कि भविष्य में उनकी पढ़ाई के दौरान आर्थिक आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली बेटियां आगे बढ़कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।गुर्जर समाज के वरिष्ठ एवं “गुर्जर गांधी” के नाम से विख्यात स्वर्गीय रामचंद्र बिकल के भतीजे जितेंद्र बिकल ने विश्वास जताया कि के.पी. सिंह कसाना और सविंदर भाटी की पहल, मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सहयोग और समाज के जागरूक लोगों के सामूहिक प्रयासों से विद्यालय का पुनर्जागरण होगा और आने वाले समय में यह संस्थान अपनी पुरानी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त करेगा।कार्यक्रम में जगबीर दौला, हृदयेश भाटी, शिवमणि रौसा, सुभाष भाटी, सिंहराज भाटी, संजीव बैसला, जगत नागर, जितेंद्र बिकल, कमल धाना, सत्यवीर बाबा, डॉ. अजय कसाना, अमित कसाना संजीव बैसला,जगत नागर,, कमल धाना, सूरजपुर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर बाबा, डॉ. अजय कसाना, महिपाल सिंह कसाना के सुपुत्र अमित कसाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।




