GautambudhnagarGreater Noida

प्रेरणा विमर्श-2023 का 15, 16 और 17 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा आयोजन।

प्रेरणा विमर्श-2023 का 15, 16 और 17 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा आयोजन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। प्रेरणा विमर्श-2023 का आयोजन 15, 16 और 17 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा। विमर्श का आगाज 15 दिसंबर को प्रातः 10 बजे नारी शक्ति राष्ट्र बंदन यज्ञ के साथ होगा। इस यज्ञ में लगभग 650 माताएं एवं बहने एक साथ आहुति देंगी। यह अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। विमर्श का आयोजन प्रेरणा शोध संस्थान न्यास-नोएडा, मेरठ प्रांत प्रचार विभाग एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ‘स्व’ भारत का आत्मवोध विषय पर आयोजित इस तीन दिवसीय विमर्श में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपत्ति, वरिष्ठ लेखक, प्रख्यात फिल्मकार, सोशल मीडिया के विशेषज्ञ एवं दिग्गज पत्रकार चिंतन एवं मंथन करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने “स्व” भारत का आत्मबोध- प्रेरणा विमर्श 2023 के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को विमर्श के केंद्र में लाने वाला ‘प्रेरणा विमर्श-2023″ नए कीर्तिमान गढ़ने जा रहा है। आप सभी इस महोत्सव का हिस्सा वनें और अपनी चेतना को भारतीय संस्कृति के प्रवाह से जोड़े। राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने तथा कला, पत्रकारिता, साहित्य और सिनेमा के राष्ट्रवादी संगम के साक्षी बने। वार्ता के दौरान मीडिया समन्वयक मोनिका चौहान ने बताया कि नारी शक्ति राष्ट्र बंदन यज्ञ की आहुतियों में पूर्ण रूप से माताएं एवं बहनों की हिस्सेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के आयोजन से भारत वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को संदेश देना है कि राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की सर्वोपरि भूमिका है।

Related Articles

Back to top button