एस डी कन्या इंटर कॉलेज में बॉलीवुड की मशहूर आर्ट डायरेक्टर बोइशाली सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में एक नवीन कला पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना की
एस डी कन्या इंटर कॉलेज में बॉलीवुड की मशहूर आर्ट डायरेक्टर बोइशाली सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में एक नवीन कला पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना की
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर स्थित एस डी कन्या इंटर कॉलेज में बॉलीवुड की मशहूर आर्ट डायरेक्टर बोइशाली सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में एक नवीन कला पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना की जिसका कार्य आगामी 1 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। विद्यालय में एक पुस्तकालय कार्यरत है जिसमे अधिकतर कक्षा विषयों की पुस्तकें है, परंतु यह नया पुस्तकालय कला, साहित्य व प्रतियोगिता परीक्षाओं के लक्ष्य से बनाया जाएगा। बोइशाली सिन्हा ने आज के बदलते युग के साथ पुस्तकालयों की बदलती ज़रूरतों के विषय में बताया। साथ ही एक उन्नत पुस्तकालय की एक सफल विद्यार्थी के जीवन में महत्व को भी दर्शाया। बॉईशाली सिन्हा द्वारा लाइब्रेरी का एस डी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने भी आभार व्यक्त किया है