GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बाल्मीकि का रमेश मिष्ठान भंडार पर अनिल गोयल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

दनकौर भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बाल्मीकि का रमेश मिष्ठान भंडार पर अनिल गोयल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत 

गौतमबुद्धनगर। भाजपा ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इससे नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और जगह-जगह स्वागत किए जाने की श्रंखला भी शुरू हो गई है। दनकौर भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र बाल्मीकि के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल के (रमेश हलवाई प्रतिष्ठान) कैंप कार्यालय पर भाजपा के दनकौर नर्निर्वाचित मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बाल्मीकि का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रृंखला में खड़ा किए जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो पहले यह राज्य एक बीमारू प्रदेश की तरह दिखाई देता था। किंतु जब से उत्तर प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई है चारों ओर विकास की गति का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भारी पूंजी निवेश से देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर भाजपा ने जिले के सभी नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी है। इस कड़ी में दनकौर के नए भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र बाल्मीकि की ताजपोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उम्मीद है कि नए भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बाल्मीकि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए हाई कमान की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नए भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बाल्मीकि ने भाजपा हाई कमान और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देशानुसार संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर अखिलेश प्रधान, महेश बाल्मीकि, अमित नागर, जगदीश चंद्र अग्रवाल (सभासद), वेद प्रकाश तायल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button