एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा ने उद्योग-आधारित साइबर सुरक्षा और आईटी कौशल को बढ़ावा देने हेतु नया “कंप्टिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का हुआ उद्घाटन
एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा ने उद्योग-आधारित साइबर सुरक्षा और आईटी कौशल को बढ़ावा देने हेतु नया “कंप्टिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का हुआ उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा ।एनआईईटी (नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), ग्रेटर नोएडा, ने अपना नवनिर्मित कम्प्टिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया था। इस पहल ने उद्योग के अनुरूप शिक्षा को मजबूत करने, रोजगार-योग्यता में सुधार लाने तथा आईटी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में छात्रों को वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त लर्निंग पाथवे प्रदान करने के प्रति एनआईईटी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।कांप्टिया COE ने पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप हैंड्स-ऑन व्यावहारिक सीख तथा कौशल विकास के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य किया था। इस सेंटर के माध्यम से एनआईईटी का उद्देश्य तकनीक-आधारित भूमिकाओं में प्रमाणन तथा करियर अवसरों के लिए छात्रों की तैयारियों को और अधिक मजबूत करना था। कंप्टिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रमुख विशेषताएँ जिनमें आईटी और साइबर सुरक्षा क्षमताओं के लिए उद्योग-सम्बंधित शिक्षण एवं प्रशिक्षण,प्रमाणन-केंद्रित कौशल विकास और मार्गदर्शित तैयारी,व्यावहारिक लैब्स और अनुभवात्मक सीख, जो सिद्धांत को वास्तविक अनुप्रयोग से जोड़ती है,रोजगार-योग्यता बढ़ाने हेतु शैक्षणिक-उद्योग सहयोग में वृद्धि ,उद्योग के बदलते रुझानों से छात्रों को अपडेट रखने के लिए वर्कशॉप, सेमिनार और लर्निंग सेशंस हैं।इस अवसर पर एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम. काप्से ने कहा, “कम्प्टिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, हमारे छात्रों को उन्नत और उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने की एनआईईटी की निरंतर यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम था। एनआईईटी में हमारा विश्वास है कि शिक्षा की गुणवत्ता को वैश्विक उद्योग मानकों के साथ संरेखित होना चाहिए, और यह CoE हमारे छात्रों को ऐसे कौशल विकसित करने में मददगार रहा जो वास्तविक करियर अवसरों में परिवर्तित हो सकें।”इस कार्यक्रम में एनआईईटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य,शैक्षणिक नेतृत्व और प्रशिक्षण व उद्योग सहभागिता से जुड़े हितधारकों ने भी भाग लिया। एनआईईटी ने आधुनिक आईटी शिक्षा देने की अपनी क्षमता को मजबूत करने, प्रमाणन से जुड़े अवसरों का दायरा बढ़ाने तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बदलती मांगों को पूरा करने हेतु छात्रों को तैयार करने में कांप्टिया COE का लाभ उठाया था।




