GautambudhnagarGreater noida news

मकर संक्रांति पर उद्योग–समाज की एकजुटता का संदेश, आईबीए एवं जेके इंडस्ट्रीज़ के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का हुआ भव्य आयोजन

मकर संक्रांति पर उद्योग–समाज की एकजुटता का संदेश, आईबीए एवं जेके इंडस्ट्रीज़ के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का हुआ भव्य आयोजन

गौतमबुद्धनगर।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्लॉट नंबर 376, उद्योग केंद्र–2, इकोटेक–3, ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए ) एवं जेके इंडस्ट्रीज़ के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में उद्यमियों, नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और औद्योगिक एकता का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी पी.के. अग्रवाल , आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय , आईबीए के वाइस प्रेसिडेंट एवं जेके इंडस्ट्रीज़ के फाउंडर नरेश कुमार चौहान , उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी , तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों, उद्यमियों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपने संबोधन में आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा “मकर संक्रांति हमें यह सिखाती है कि परिवर्तन ही प्रगति का मार्ग है। जैसे सूर्य उत्तरायण होकर अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है, वैसे ही हमें अपने उद्योग, समाज और राष्ट्र को नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ाना है। खिचड़ी अपने आप में एक अद्भुत प्रतीक है—जिस प्रकार विभिन्न अनाज, दालें और मसाले मिलकर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, उसी प्रकार उद्योग, श्रमिक, प्रशासन और समाज मिलकर एक सशक्त और समृद्ध औद्योगिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि IBA का उद्देश्य केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि एमएसएमई उद्योगों का सशक्तिकरण, उद्योगों के अधिकारों की रक्षा, सरकारी नीतियों में सक्रिय सहभागिता और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी संस्था की प्राथमिकता है।मुख्य आयोजक का वक्तव्य कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, आईबीए के वाइस प्रेसिडेंट एवं जेके इंडस्ट्रीज़ के फाउंडर नरेश कुमार चौहान ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि हम एकजुट रहेंगे, उद्योगों को मजबूत बनाएंगे और राष्ट्र के आर्थिक विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उद्योग केवल उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार स्तंभ है।” उन्होंने जेके इंडस्ट्रीज़ की पूरी टीम, आईबीए के पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं सभी अतिथियों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

उपश्रम आयुक्त राकेश तिवारी द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 

“उद्योग और प्रशासन का आपसी सहयोग ही श्रमिक कल्याण, औद्योगिक शांति और आर्थिक प्रगति का आधार है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता के साथ-साथ सकारात्मक औद्योगिक वातावरण को भी सुदृढ़ करते हैं।”

वरिष्ठ उद्यमी पी.के. अग्रवाल ने कहा—

“खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सहयोग और सामूहिकता के प्रतीक हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि उद्योग समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आईबीए की महासचिव सुनील शर्मा , कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल , वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद भाटी, पुणेदरु घोष, शिशुपम त्यागी, सुधीर त्यागी, पराग अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी, सामाजिक संगठन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने एक साथ खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया और उद्योग–समाज–प्रशासन की एकजुटता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन एवं जेके इंडस्टरीज द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ व शाल देकर सम्मानित भी किया गया

Related Articles

Back to top button