GautambudhnagarGreater Noida

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था के सदस्य दनकौर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों को फल व कम्बल किए वितरित।

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था के सदस्य दनकौर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों को फल व कम्बल किए वितरित।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों मे कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है ऐसे मे असहाय बेसहारा बेघर लोगों की सहायता के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था सदस्य जगह जगह जाकर कम्बल एवम गर्म कपड़े देकर ठंड से राहत पहुंचाने मे जुटे है। इस क्रम मे आज संगठन सदस्य ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को फल व कम्बल वितरित किए। संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ऐसे मे असहाय और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी को मानवता के लिए आगे आना चाहिए और लोगों की मदद करनी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष रेनु बाला शर्मा ने बताया कि आज संगठन सदस्यों ने यहां वृद्धाश्रम मे बुजुर्ग लोगों को फल एवम कम्बल बांटे है, सर्दी शुरू होने के बाद से ही संगठन सदस्य असहाय और बसहारा लोगों को कम्बल गर्म कपड़े देकर उनको ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे है।इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, प्रदेश महासचिव डा.ओमवीर बघेल, नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह और उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button