GautambudhnagarGreater noida news

डायट दनकौर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का हुआ लाइव प्रसारण

डायट दनकौर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का हुआ लाइव प्रसारण

दनकौर।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के शुभारंभ एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद महेश शर्मा के प्रतिनिधि सोनू वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर के प्रधानाचार्य महकार सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सुनिश्चित किया।इस अवसर पर प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर, अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के हित में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना अत्यंत सराहनीय एवं कल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी। सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस एवं टर्म इंश्योरेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे शिक्षक वर्ग को बड़ी राहत एवं सुरक्षा मिलेगी।कार्यक्रम का सहसंचालन राजेश खन्ना एवं विजय पाल त्यागी ने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया।

कार्यक्रम में नियाज़ वारिस बारसी, संदीप कुमार, दीक्षा, सुमिता, भोला कुमार, धनराज सिंह, संदीप कुमार, अर्चना आर्य, निधि त्यागी, ज्योति अग्रवाल कृष्ण कुमार कटियार, प्रदीप कुमार सिंह सहित माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों के लगभग 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), दनकौर शाखा के शाखा प्रबंधक एला सक्सेना एवं उनकी टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग एवं एसबीआई के मध्य हुए एमओयू की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, लाभों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन एवं शिक्षकों के हित में सरकार के प्रयासों की सराहना के साथ किया गया।

नोडल अधिकारी महकार सिंह द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त टीम का धन्यवाद प्रस्ताव किया।

Related Articles

Back to top button