GautambudhnagarGreater Noida

आगामी छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिसबल के साथ यमुना क्षेत्र के आसपास बने घाटों का किया निरीक्षण।

आगामी छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिसबल के साथ यमुना क्षेत्र के आसपास बने घाटों का किया निरीक्षण।

शफी मौहम्मद सैफी

नोएडा। आगामी छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिसबल के साथ मंगलवार को यमुना क्षेत्र के आसपास बने घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। नोएडा में कुल 30 जगहों पर छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा छठ पूजा के आयोजनकर्ताओं के साथ तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। संबंधित थाने के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए और घाट के आसपास पर्याप्त प्रकाश ऐप पर पढ़ें व्यवस्था हो। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए एवं यमुना नदी के किनारे पानी के आसपास बैरिकेडिंग की जाए। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाए। पूर्व में ही ड्यूटी चार्ट बनाकर पुलिसबल को तैनात किया जाए और भीड नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्था को दरूस्त रखा जाए।अन्य जोन में भी अधिकारियों ने छठ पूजा घाट का निरीक्षण और भ्रमण किया। छठ पूजा घाट पर करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें महिला पुलिसकर्मी के साथ ही सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से भी घाटों पर नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button