GautambudhnagarGreater noida news

दिवंगत समाजसेवी की याद में आयोजित प्रेरणा सभा में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को किया गया सम्मानित 

दिवंगत समाजसेवी की याद में आयोजित प्रेरणा सभा में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को किया गया सम्मानित 

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी और लंबे समय तक जिला बुलंदशहर सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे समाजसेवी चौधरी हरस्वरूप सिंह भाटी जिनका बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था एक महीना पूरा होने पर आज उनकी याद में उनके तीनों बेटों प्रेम सिंह वर्मा व योगेंद्र भाटी एवं नरेंद्र भाटी ने उनके निवास राहुल फार्म हाउस में आचार्य जयेन्द्र जी के द्वारा हवन यज्ञ व पूर्ण आहुति पश्चात भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी, किसान नेता व राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह दौला, एवं विजेंद्र आर्य के संचालन व मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर योगी जी महाराज के सानिध्य में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए चौधरी हर स्वरूप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और आयोजित प्रेरणा सभा में के अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन बार के भारत केसरी एवं चार बार उत्तर प्रदेश केसरी खिताब जीतने वाले क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी जोंटी भाटी व कलुआ भाटी भारत केसरी दोनों अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को सम्मानित किया गया इनके अलावा ग्राम राजपुर निवासी अतुल भाटी, व देवा भाटी, गांव गिरधरपुर निवासी कोच रंजीत भाटी तुषार भाटी एवं रवि भाटी का भी स्वागत व सम्मान किया गया।प्रेरणा सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर योगी महाराज ने कहा कि जिसकी करनी और कथनी में अंतर नहीं होगा उस पर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी, इलाके में दिवंगत चेयरमैन चौ0 हारस्वरूप सिंह इसकी मिसाल ही नहीं बल्कि हम सबके लिए प्रेरणादेय है। स्वामी जी ने कहा कि आत्मा हजार अमर अविनाशी हैं।चेयरमैन हारस्वरूप सिंह ने अच्छे कार्य किए थे इसलिए उनकी कीर्ति हमेशा अमर रहेगी। क्योंकि इंसान के जाने के बाद मुक्ति एक कदम दूर है महर्षि दयानंद ने मुक्ति प्राप्त की थी क्योंकि उनकी कटनी और करनी में अंतर नहीं था आप और हम सबको अपनी कटनी और करनी एक बनानी होगी बड़े-बड़े मंदिर बनाने से मुक्ति नहीं मिलती इंसान को समाज एवं राष्ट्र के लिए ऐसा कार्य करना चाहिए जो जाने के बाद उसकी कथनी और करनी एक होने के कारण उसके परिवार जनों का जीवन अच्छा और प्रतिष्ठावान बना रहे ताकि आने वाली पीढ़ी भी उन्हें याद किया करेंगे। इस मौके पर प्रधान धर्मवीर भाटी, सामाजिक चिंतक व पत्रकार नंद गोपाल वर्मा, एडवोकेट ओमवीर सिंह भाटी, जेपी नागर पूर्व जज हाई कोर्ट, देवेंद्र भाटी, योगेंद्र भाटी, बलबीर सिंह आर्य, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button