इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने दौला, मंडपा, फजयालपुर, चीती, देवटा, राजपुर, खैरपुर, अस्तौली, गढ़ी आजमपुर, बांजरपुर, जमालपुर मंडी श्याम नगर आदि स्थानों पर किया जनसंपर्क कर वोट मांगे
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने दौला, मंडपा, फजयालपुर, चीती, देवटा, राजपुर, खैरपुर, अस्तौली, गढ़ी आजमपुर, बांजरपुर, जमालपुर मंडी श्याम नगर आदि स्थानों पर किया जनसंपर्क कर वोट मांगे
भाजपा शासन काल में विकास देश,प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प : डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर
ग्रेटर नोएडा:- रविवार को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने दौला, मंडपा, फजयालपुर, चीती, देवटा, राजपुर, खैरपुर, अस्तौली, गढ़ी आजमपुर, बांजरपुर, जमालपुर मंडी श्याम नगर, बिलासपुर आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं दूसरी तरफ गांव मिल्क लक्ष्मी में स्वर्ण समाज द्वारा एक पंचायत आयोजित की गई और डॉक्टर महेंद्र नगर के लिए में तन मन धन मदद करने का निर्णय लिया गया सभी लोगों ने एक सूत्र में कहा कि डॉक्टर महेंद्र नागर से अच्छा प्रत्याशी इस लोकसभा चुनाव में हो नहीं सकता। इस मौके पर डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े है टूटी सड़के, सड़को पर जलभराव, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, बदहाल और महंगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा, बढ़ती बिजली दरें, मंहगी शिक्षा भाजपा सरकार की उपलब्धियां है। झूठे विकास और धर्म के मुद्दे पर शोर मचा सत्ता हासिल करने का सकता हासिल करना चाहती है भाजपा लोकसभा चुनाव में विकास ओर आमजन के मुद्दे से भाग रही है। भाजपा के स्थानीय सांसद पिछले 10 साल में एक दिन भी जनता के बीच नहीं गए हैं। अब जब चुनाव के समय वो वोट मांगने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं, तो जनता उनका विरोध कर रही है नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अंदर हाउसिंग सोसाइटीयो में नो रजिस्ट्री नो वोट के लोगों द्वारा बैनर लगा दिए गए हैं उनको गांव के अंदर घुसने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास करने में विश्वास रखती है और जब पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी, तो विकास के लिए अनेक जनहित योजना चलाई थी जिनका लाभ सभी वर्गों को मिला था। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे बातों से उब चुकी है और देश में अब बदलाव चाहती है। इस दौरान मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, प्रदीप भाटी, सुधीर भाटी, श्याम सिंह भाटी, नरेंद्र नागर सुनील भाटी नीरज भाटी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।