GautambudhnagarGreater noida news

जीएनआईओटी के विद्यार्थियों ने किया सेमीकंडक्टर कंपनी का औद्योगिक भ्रमण

जीएनआईओटी के विद्यार्थियों ने किया सेमीकंडक्टर कंपनी का औद्योगिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 15 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा स्थित सेमीकंडक्टर कंपनी एसटीमाइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में हो रही तकनीकी प्रगति और औद्योगिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (वीएलएसआई) और सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं, तकनीकी नवाचारों और भविष्य में रोजगार के अवसरों को समझने में मदद मिली।संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ओझा के सहयोग से इस भ्रमण का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, समन्वयकों और एसटीमाइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button