GautambudhnagarGreater noida news

जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट 2026, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट 2026, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘फाइंड योर स्पार्क’ थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गरबा, डांडिया नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों से सजी शाम में भारतीय संस्कृति और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यार्थियों की मनमोहक गरबा प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि प्रेरणा सिंह (आईएएस), एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संवाद कौशल, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसे सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार सिंह (आईपीएस), डीसीपी, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने आस्था, भक्ति और नैतिक मूल्यों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) मानस कुमार मिश्रा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में गायिका दीपाली यादव की संगीतमय प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों और अतिथियों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि मंच संचालक सोलंकी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के बाद ‘जय श्री राम’ के सामूहिक उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल और सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। संस्थान की ओर से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button