इंडो-नेपाल इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । नेपाल में 20 जून 2026 को आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया, जहां ग्रेटर नोएडा के कुशांक सिंघल, दिशी सिंघल और प्राची शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में दिशी सिंघल ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग में कुशांक सिंघल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुपरमॉम कैटेगरी में प्राची शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में भारत का गौरव बढ़ाया।इन सभी प्रतिभागियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में संचालित केयम डांस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता का श्रेय अकादमी के कोरियोग्राफर कालिक माहिल को भी जाता है, जो डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष भी हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप इन विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि से ग्रेटर नोएडा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों, स्थानीय लोगों तथा डांस प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




