बिलासपुर में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,एमएलसी नरेंद्र भाटी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बिलासपुर चेयरमैन लता सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर हुई शामिल
बिलासपुर में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,एमएलसी नरेंद्र भाटी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बिलासपुर चेयरमैन लता सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर हुई शामिल
ग्रेटर नोएडा। कस्बा बिलासपुर में नगर पंचायत चैयरमैन लता सिंह चेची व उनके पति संजय भैया की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकल गई, जिसमें सभी धर्मों के हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगा यात्रा में भाजपा कासना मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ मोर्चा की सैकड़ो महिलाएं शामिल रही। बिलासपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में अनेक गणमान्य लोगों के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के सभी धर्म के महिला एवं पुरुष शामिल हुए तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा एमएलसी नरेंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
डॉ राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा शुरू होकर अंबेडकर पार्क में पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करने के पश्चात समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओ को फ्री हैंड कर सिंदूर ऑपरेशन शुरू कर पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों को निशाना बनाकर जहन्नुम पहुंचने का काम किया और आतंकवादियों को शरण देने वाला देश पाकिस्तान को घुटनों के बल ला दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से पूरे विश्व में आतंक व आतंकवादियों का पोषक पाकिस्तान को उसकी औकात बताने का काम किया है। इस मौके पर तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र दीपक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी धीरज सिंह प्रधान, सामाजिक चिंतक व पत्रकार नंद गोपाल वर्मा, एडवोकेट रवि चेची, राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, हरिओम भाटी भूपेंद्र शर्मा अजीत मुखिया अनिल तायल, सुरेंद्र भाटी, शरीफ सैफी, सतपाल भाटी, अतीक पठान,एडवोकेट विपिन चौहान, दिलशाद कुरैशी,कुलदीप शर्मा सुशील अग्रवाल सुशील भाटी अमित भाटी एडवोकेट सचिन गोयल सौरभ अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा कासना मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा रितु अग्रवाल आरती शर्मा अजय रानी प्रतीक्षा शर्मा आदि शामिल रहे।