Greater NoidaGreater noida news

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन,आदेश भाटी अध्यक्ष और रोहित प्रियदर्शन बने महासचिव, देखें और किस किसको मिली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन,आदेश भाटी अध्यक्ष और रोहित प्रियदर्शन बने महासचिव, देखें और किस किसको मिली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। (शफी मौहम्मद सैफी) ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस बार आदेश भाटी को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रोहित प्रियदर्शन को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।महासमिति के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी राकेश चौहान और सह चुनाव अधिकारी सुभाष शर्मा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।आदेश भाटी ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बन गए हैं। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश भाटी, बृजेश भाटी और कपिल शर्मा के कंधों पर है। रविंद्र जयंत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर तरुण भड़ाना, शफी मोहम्मद सैफी और अशोक तोगड़ हैं। इसके अलावा मयंक तंवर, सीएल मौर्य, नरेंद्र ठाकुर, अभिनव, समीर आलम, दीपक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मुस्तकीम खान,भूपेश ठाकुर और खालिद सैफी को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के संरक्षक पंकज पाराशर, सुभाष यादव और देवेंद्र सिंह बने हैं। इसके अलावा महकार भाटी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विशाल दुबे वित्त समिति के अध्यक्ष बने हैं। अरविंद मिश्रा सदस्य समिति के अध्यक्ष बने हैं। अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी राकेश चौहान और सह चुनाव अधिकारी सुभाष यादव के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button