GautambudhnagarGreater noida news

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा।भगवान श्रीराम की लीला का मंचन बड़े ही धूमधाम से और पूर्ण भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ प्रारंभ

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा।भगवान श्रीराम की लीला का मंचन बड़े ही धूमधाम से और पूर्ण भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ प्रारंभ

ग्रेटर नोएडा ।परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज की दिशा निर्देशन में तथा अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में भगवान श्री राम की लीला का मंचन बड़े ही धूमधाम से और पूर्ण भक्तिमय वातावरण के साथ प्रारंभ हुआ है। अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि आज मंचन मुख्य रूप से प्रथम पूज्य गणेश जी के साथ प्रारंभ हुआ और भगवान शिव और माता विवाह के साथ कुछ और महत्वपूर्ण लियाओ का दर्शकों को सुख प्राप्त हुआ। मंचन की सभी दर्शकों ने बहुत सराहना की और पूरा परिसर भगवान श्री राम के जयकारे से गूंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी तथा भारतीय जनता पार्टी के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे हैं।

अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया इस दिव्य कार्यक्रम श्री राम शरणम् में पूरा शहर उमड़कर आया है सभी नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और प्रभु श्री राम के जयकारे से पूरा परिसर गूंज रहा था।

इस दिव्य कार्यक्रम की सभी ने बहुत सराहना की है।इस अवसर पर मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैन पाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद ,उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी पी शर्मा, सुनील बंसल, महेश कमांडो, सचिव एडवोकेट विमलेश रावल, ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर, तेजकुमार भाटी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button