GautambudhnagarGreater Noida

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी का मनाया गया जन्मदिन, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी हुए शामिल।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी का मनाया गया जन्मदिन, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी हुए शामिल।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर अंसल हाऊसिंग सोसाइटी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी का जन्मदिन केक काट कर मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा भी पहुँचें। जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए डॉक्टर महेश शर्मा जी ने कहा कि जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी सरल,मृदभाषी हैं।भाजपा में युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न पदो पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मज़बूत करने का कार्य कर रहें हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा हम सब मिलकर गौतमबुद्धनगर 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करें । उसके लिये 25 व 26 नवम्बर को विशेष बूथ महाअभियान को सफल बनाने के लिये अपने अपने बूथ पर नए वोटर कार्ड बनवाने के लिये घर घर संपर्क करें। जन्मदिन के अवसर पर मुख़्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर,सुनील भाटी, इन्द्रनागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,रवि जिन्दल , दिनेश भाटी,सत्यपाल शर्मा, मनोज गर्ग, मनोज प्रधान, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज भाटी, रवि भदोरिया, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर जन्मदिन की बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button