GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर से गड़ाना मार्ग हो चुका है जर्जर, लोग परेशान। भाजपा नेत्री बीना भाटी को दिया ग्रामीणों ने ज्ञापन 

बिलासपुर से गड़ाना मार्ग हो चुका है जर्जर, लोग परेशान। भाजपा नेत्री बीना भाटी को दिया ग्रामीणों ने ज्ञापन 

बिलासपुर। निकटवर्ती गांव गड़ाना को बिलासपुर से जाने वाले मार्ग की स्थिति जर्जर हो चुकी है शुक्रवार को ग्रामीण इक्ट्ठा हुए और उन्होंने भाजपा नेत्री बीना भाटी को ज्ञापन दिया और मांग की इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए क्योंकि मार्ग जर्जर होने से दुर्घटना भी बढ़ रही हैं इस बारे में ग्रामवासी डॉ कपिल भाटी ने बताया कि हमारा गाँव गढ़ाना, विधानसभा सिकन्द्राबाद, जिला बुलंदशहर में स्थित है। हमारे गाँव से लगभग 4.5 किलोमीटर की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है जो बिलासपुर को गांव से जोड़ती है ये सड़क पूरी तरह टूटी हुई है, जिससे प्रतिदिन आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बरसात के समय सड़क पर जलभराव एवं गड्डों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इस बारे में बृजभान सिंह ने बताया कि यह सड़क लगभग 3-4 गाँवों को जोड़ती है, इसलिए इस मार्ग पर लोगों आवागमन अधिक रहता है। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। इस मौके पर ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का निर्माण / मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की कृपा करें, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके इस मौके पर बीना भाटी ने आश्वासन दिया कि वह ग्रामीणों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे इस मौके पर देशराज भाटी, प्रताप सिंह, छीतर सिंह, राम सिंह, सचिन भाटी,इंद्रपाल मास्टर जी, टीटू भाटी, रिंकू भाटी, राकेश भाटी, संदीप शर्मा,अमरपाल सिंह, धुंधी सिंह, कर्मवीर सिंह, बनवारी सिंह, राकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button