GautambudhnagarGreater Noida

गौतमबुद्धनगर में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, नोएडा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे मनोज चौधरी और दादरी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रहे संजय भैया भाजपा में होंगे शामिल

गौतमबुद्धनगर में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, नोएडा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे मनोज चौधरी और दादरी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रहे संजय भैया भाजपा में होंगे शामिल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्धनगर में इंडिया गठबंधन को झटका लगने जा रहा है।इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के ही एक बड़े नेता पार्टी को बाय-बाय खाने जा रहे हैं। कांग्रेस के यह बड़े नेता आज ही नोएडा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भाजपा में जुड़ने वाले हैं। गुर्जर बिरादरी के इन नेता के ऐंड वक्त पर कांग्रेस छोड़ने से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इंडिया गठबंधन से गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर अपने राजनीतिक कुनबे को भी नहीं बचा पा रहे हैं गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी पहले कांग्रेस में ही थे और दो बार गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव लड़ने की जिद के चलते हुए डॉक्टर महेंद्र नागर पूर्व में कांग्रेस को बाय-बाय कहते हुए सपा का दामन थाम लिया था। यही कारण है कि डॉक्टर महेंद्र नागर आज इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा से गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रत्याशी हैं।कांग्रेस छोड़ने वाले यह बड़े नेता भी पूर्व में गौतमबुद्धनगर के
जिला अध्यक्ष और जिले की एक विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं।  ग्रेटर नोएडा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नोएडा में आज शाम को आयोजित होने जा रही चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस से जेवर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मनोज चौधरी और संजय भैया और सैकड़ो समर्थक कूच करेंगे। चुनावी जनसभा में इन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता की धमाकेदार भाजपा में एंट्री की जाएगी, जिससे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भी बड़ी ताकत मिल सकती है क्योंकि यह परिवार स्वर्गीय महेंद्र सिंह का परिवार है इसके अलावा संजय भैया दादरी से व मनोज चौधरी जेवर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button