GautambudhnagarGreater noida news

बांजरपुर ने जीता ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब 

बांजरपुर ने जीता ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

बिलासपुर। क्षेत्र के ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर बाँजरपुर द्वारा आयोजित प्रथम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को बांजरपुर और बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में बांजरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को 89 रनों हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए व टॉफी तथा उपविजेता को 11 हजार रुपये तथा ट्रॉफी से नवाजा गया।

 

आयोजक अनुज चौधरी व समदर्शी भाटी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांजरपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन बनाए। अनुज भाटी ने 37 और अजय बैसोया ने 32 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से जीशान खान ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम बांजरपुर के गेंदबाज अरमान सैफी के सामने टिक नहीं सकी और 13वें ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच 89 रनों से हार गई। समीर सिद्दीकी ने 20 रन बनाए। अरमान सैफी ने चार रन देकर चार विकेट लिए, जबकि भूपेंद्र भाटी और टोनी गुर्जर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुल्तान नागर, पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी, करप्शन फ्री इंडिया के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर और समाजसेवी आनंद नागर तथा हरबीर नागर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। अरमान सैफी को मैन ऑफ द मैच और जीशान खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान नेपाल नंबरदार, रघुराज भाटी, प्रमोद प्रधान, विनीत प्रधान, बिजेंद्र भाटी, धर्म कपासिया, सतवीर महाशय, संजय भाटी, कमल नागर, रविंद्र अधाना, रामकुमार मास्टर, पिंकी नागर, प्रतीक नागर, नरेश बैसोया, सतपाल बैसोया और राहुल मास्टर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button