Greater NoidaGreater noida news

नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि,भारत संकल्प यात्रा एवं विभिन्न योजनाओं को लेकर नमो ऐप पर 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में प्राप्त किया समूचे देश में प्रथम स्थान 

नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि,भारत संकल्प यात्रा एवं विभिन्न योजनाओं को लेकर नमो ऐप पर 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में प्राप्त किया समूचे देश में प्रथम स्थान 
शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है। पूरे देश में नोएडा के सांसद का डंका बज रहा है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को क्षेत्रवासियों से मिले अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग के बलबूते डॉ. महेश शर्मा का इस समय देश में डंका बज रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं विभिन्न योजनाओं को लेकर नमो ऐप पर 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज में नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा ने समूचे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सांसद डॉ. महेश शर्मा की इस उपलब्धि को सराहा है।नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से नमो ऐप पर 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज को स्वीकार करने तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button