GautambudhnagarGreater Noida

चुनाव मतगणना को लेकर सपा ने की प्रेस वार्ता, कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने के दिए निर्देश

चुनाव मतगणना को लेकर सपा ने की प्रेस वार्ता, कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने के दिए निर्देश

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 4 जून को होने वाली ऊब लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी जिला कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतगणना में गड़बड़ी करने की आशंका है। मतगणना में धांधली रोकने के लिए समाजवादी पार्टी चौकन्नी रहेगी। जिसके लिए पार्टी के मतगणना एजेंटों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है और मतगणना स्थल के बाहर भी बाहरी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा की जा रही मतगणना में धांधली की साजिश को नाकाम करने का काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। जिस वजह से वह मतगणना में हेरा फेरी करने की साजिश रच रही है।भाजपा छल के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। जिसके लिए वह हर संभव कोशिश कर रही है। न्यूज़ चैनल पर चल रहे एग्जिट पोल भी उसकी साजिश का हिस्सा है, जिस देश की जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कल आने वाले चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन बड़ी संख्या में सीट जीतकर सरकार बनाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर, वीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, महानगर अध्यक्ष आश्रेय गुप्ता, सुनील चौधरी, सुनील देवटा, सुधीर तोमर, विकास यादव, नवीन भाटी, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button