भारतीय किसान यूनियन भानू की ढाकवाला गांव में हुई पंचायत,तीनो प्राधिकरणों पर आर पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी
भारतीय किसान यूनियन भानू की ढाकवाला गांव में हुई पंचायत,तीनो प्राधिकरणों पर आर पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानू की एक पंचायत ढाकवाला गांव में सेलक नागर के यहां हुई बैठक की अध्यक्षता भोला प्रधान नवादा तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने किया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में किसानों के साथ हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गौतम बुद्ध नगर का किसान बहुत ही पीड़ित और परेशान है इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार करेंगे तथा आचार संहिता खत्म होने के बाद तीनो प्राधिकरणों पर आर पार की लड़ाई लड़ने का काम भारतीय किसान यूनियन भानू करेगी।इसी के साथ संगठन का विस्तार किया गया सेलक नागर ढाक वाला को प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री, पूनम चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही अनिल नागर ढाक वाला को जिला उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, विजय अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष अनुज भाटी को जिला सचिव, नेत्रपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, संजीव कुमार को जिला सचिव, अचिन सिंघल को दादरी तहसील सचिव, रामकिशन को दादरी तहसील सचिव, कपिल सिंघल को ग्राम सचिव बील, गौतम बुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंप गई इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ओमवीर सिंह राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ठाकुर विनोद राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर सतबीर सिंह राष्ट्रीय सचिव जयकुमार नेताजी राष्ट्रीय महासचिव एमपी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री शमीम सिद्दीकी राष्ट्रीय सचिव रुपेश त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधाना प्रदेश सचिन ठाकुर अशोक कुमार बुलंदशहर जिला अध्यक्ष लोकेश राघव गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अजय चौधरी गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर तहसील अध्यक्ष सदर प्रदीप भाटी, जेवर तहसील अध्यक्ष अमित गौड़ एनसीआर प्रमुख महासचिव सतबीर मुखिया नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया सतीश कसाना मिली चौहान, बिख्लेश जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, बानी आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे