GautambudhnagarGreater Noida

गौतमबुद्धनगर लोकसभा के सिकंदराबाद में बोले अखिलेश यादव- भाजपा विकास की नहीं केवल प्रचार की करती है बात।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा के सिकंदराबाद में बोले अखिलेश यादव- भाजपा विकास की नहीं केवल प्रचार की करती है बात।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा/सिकंदराबाद।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला किया है। सिकंदराबाद में गौतमबुद्धनगर लोकसभा से प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में हुई जनसभा में यूपी के पूर्व सीएम अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ्लाप हो गया है। जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स। भाजपा की खिड़की खाली है। देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार की दोपहर को गौतमबुद्धनगर में कहा कि गठबंधन देश की मिली जुली संस्कृति की पहचान, किसानों की आवाज है। नौजवानों को रोजगार दिलाने की आवाज है। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों की गोदाम बनी हुई है। मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास की बात नहीं सिर्फ प्रचार कर रहे हैं। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। गठबंधन में कांग्रेसी हीं नहीं आप पार्टी भी साथ आ गई है। देश के चुनाव में गठबंधन ने तय किया है। किसानों के लिए एमएसपी का लाभ मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। इस दौरान सपा प्रत्याशी डाक्टर महेंद्र सिंह नागर के पक्ष में वोटर से मतदान करने की अपील की।मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार की दोपहर गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद स्थित न्यू इदरीश कालोनी में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन देश की मिली जुली संस्कृति की पहचान, किसानों की आवाज है। नौजवानों को रोजगार दिलाने की आवाज है। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों की गोदाम बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button