GautambudhnagarGreater Noida

संगीता रावल बनीं महिला मोर्चा की दादरी व सविता गुर्जर बनीं महिला मोर्चा की जेवर विधानसभा प्रभारी।

संगीता रावल बनीं महिला मोर्चा की दादरी व सविता गुर्जर बनीं महिला मोर्चा की जेवर विधानसभा प्रभारी।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी फील्ड में नजर आ रहे हैं और जिम्मेदारियां भी दी जा रही है इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संगीता रावल को भाजपा महिला मोर्चा का दादरी विधानसभा का प्रभारी व सविता गुर्जर को जेवर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है यह जानकारी हमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने दी उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा में दादरी विधानसभा की प्रभारी संगीता रावल और जेवर विधानसभा की प्रभारी सविता गुर्जर को बनाया गया है जैसा आप सभी को मालूम है भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा बहुत एक्टिव है जिलाध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय नगर आ रही है जिसमें संगीता रावल और सविता गुर्जर भी काफी सक्रिय नजर आती है और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी होती हैं अपनी नियुक्ति पर संगीता रावल ने कहा कि हम तो पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और जो आदेश पार्टी करती है हम उसे स्वीकार करते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है वहीं सविता गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई और पार्टी टिक नहीं पा रही उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी महिलाएं पूरी तरह प्रयास कर रही है और डोर टू डोर व कार्यक्रमों में जाकर सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दे रही है उन्होंने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button