जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान में डेटा साइंस और बिग डेटा टेक्नोलॉजीज पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित
जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान में डेटा साइंस और बिग डेटा टेक्नोलॉजीज पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित
देशभर के शिक्षाविदों और इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने साझा किए तकनीकी अनुभव, एआई और मशीन लर्निंग के व्यावहारिक उपयोग पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान में 16 से 20 नवंबर 2026 तक डेटा साइंस, एडवांस्ड एनालिटिक्स और बिग डेटा टेक्नोलॉजीज विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के तकनीकी ज्ञान, शोध क्षमताओं और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना था।
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, बिग डेटा टेक्नोलॉजीज और मशीन लर्निंग मॉडल की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इसमें देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने अनुभव और शोध संबंधी जानकारियां साझा कीं।
एफडीपी के दौरान आठ विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। एमएनएनआईटी प्रयागराज के प्रोफेसर ए.के. मिश्रा ने वर्तमान तकनीकी दौर में एआई और मशीन लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। जेएनयू नई दिल्ली के डॉ. करण सिंह ने मशीन लर्निंग मॉडल की सुरक्षा, विश्वसनीयता और भरोसे से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। वहीं, एनएसयूटी नई दिल्ली के प्रोफेसर अभिनव तोमर ने मशीन लर्निंग मॉडल, उनकी सटीकता और डेटा मूल्यांकन की तकनीकों की जानकारी दी।
इग्नू के निदेशक प्रोफेसर संदीप सिंह चौहान ने बिग डेटा टेक्नोलॉजी के महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे। जेएनयू के प्रोफेसर डी.के. लोबियाल ने स्टैटिस्टिकल मशीन लर्निंग और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में बताया। डीआरडीओ नई दिल्ली के सिद्धेश्वर कुमार ने मशीन लर्निंग मॉडल की सुरक्षा से जुड़े खतरों और उनकी पहचान एवं रोकथाम के तरीकों पर जानकारी दी।
इसके अलावा, उद्योग जगत से ऑप्टम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के प्रशांत ने उद्योग आधारित केस स्टडी और उभरती तकनीकी जरूरतों पर चर्चा की। वहीं, प्रोसेनर्जी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा की अंजलि ने डेटा साइंस, डेटा विजुअलाइजेशन टूल और बिजनेस एनालिटिक्स में उनके उपयोग की जानकारी दी।
इन विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को अकादमिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिली। साथ ही, कार्यक्रम से शिक्षण पद्धतियों में नवीन तकनीकों को शामिल करने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।
समापन सत्र में जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय कुमार, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोफेसर महापात्रा और आईटी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी विशेषज्ञों, एफडीपी समन्वयकों, आयोजन समिति के सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विशेष रूप से आईआईटी गुवाहाटी के बिजीत और डॉ. आनंद को उनके सहयोग एवं बेहतर समन्वय के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का समापन ज्ञान साझा करने, निरंतर सीखने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।





