Greater NoidaGreater noida news

सेवा भारती ने जीबीयू के पास एक बस्ती में रहने वाले वंचित लोगों के बीच कपड़े किए वितरित।

सेवा भारती ने जीबीयू के पास एक बस्ती में रहने वाले वंचित लोगों के बीच कपड़े किए वितरित।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। सेवा भारती वंचित लोगों की आजीविका के उत्थान और सामाजिक सद्भाव बनाने के लिए समर्पित है। सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन आदि के माध्यम से वंचित लोगों की मदद करने का प्रयास कर रही है। सेवा भारती उनकी बस्तियों के पास विभिन्न शिक्षा और स्वावलंबन केंद्र संचालित करती है और समय-समय पर वंचित लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है। रविवार को सेवा भारती ने गौतमबुद्धनगर में जीबीयू के पास एक बस्ती में रहने वाले वंचित लोगों के बीच कपड़े वितरित किए है और उसी बस्ती मैं, सेवा भारती एक शिक्षा केंद्र भी संचालित कर रहे हैं।वितरण के दौरान रमेश शर्मा, विनीत चौहान,अजय शर्मा, सुरेश मिश्रा, सुरेश और एके अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button