दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का भव्य आयोजन, 15 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का भव्य आयोजन, 15 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में 15 अक्टूबर को अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘फिएस्टा 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, शतरंज, क्रिएटिव पेंटिंग, मॉडल मेकिंग, नृत्य, फैंसी ड्रेस, कविता-पाठ, पीपीटी प्रस्तुति, माइम, नुक्कड़ नाटक, हास्य कविता, ऐड-मेड शो, क्ले मॉडलिंग और वेस्ट मटेरियल से कलाकृति निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नए विचारों को अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही, इनसे विद्यार्थियों में टीम भावना, सहयोग और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
‘फिएस्टा 2026’ का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ रचनात्मकता, नवाचार और सामूहिक प्रयासों के महत्व को समझने का अवसर दिया।




